EPFO में होने जा रहे 4 बड़े बदलाव, UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; रिटायरमेंट के बाद किस्तों में भी मिलेगा फंड
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- प्रोविडेंट फंड यानी PF में पैसा जमा करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए आने वाले कुछ दिन से लेकर साल 2027 काफी अहम हो सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी सेवाओं में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसके तहत खाताधारकों को UPI और ATM के जरिए भी पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है। वहीं, रिटायरमेंट के बाद पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय हर महीने, तीन महीने या छह महीने में किस्तों में लेने का विकल्प भी मिलने वाला है। EPFO की 19 नवंबर को हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक में निकासी से जुड़े कई अहम बदलावों को मंजूरी दी गई है। इनमें पीएफ खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की शर्त 25% से घटाकर 10% करना और फाइनल निकासी के लिए इंतजार की अवधि 12 महीने से घटाकर दो महीने करना शामिल है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.