नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- EPFO Latest News: कर्मचारी संगठनों की लंबे समय से मांग रही है कि अनिवार्य EPF योगदान के लिए तय बेसिक सैलरी की सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाई जाए। इसी मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन चर्चा छिड़ी, जब श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से पूछा गया कि क्या सरकार EPF वेज सीलिंग को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की योजना बना रही है। जवाब में मांडविया ने कहा कि इस तरह का फैसला लेने से पहले ट्रेड यूनियनों, उद्योग संगठनों और सभी संबंधित पक्षों से व्यापक बातचीत जरूरी है।सरकार ने क्या कहा मांडविया ने बताया कि EPF की सीमा बढ़ाने से कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी पर असर पड़ता है और नियोक्ताओं की हायरिंग कॉस्ट भी बढ़ती है, इसलिए बिना चर्चा किसी बदलाव पर निर्णय नहीं लिया जा सकता। फिलहाल, जिन कर्मचारियों की बेसिक...