नई दिल्ली, अगस्त 8 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने EPF, EPS और EDLI स्कीम, 2026 के तहत प्रोविडेंट फंड से जुड़े नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों का मकसद PF खाताधारकों के लिए नियमों को आसान बनाना, निकासी की प्रक्रिया को सरल करना, सेवाओं को डिजिटल बनाना और PF क्लेम का निपटारा तेजी से करना है। नए नियमों में कर्मचारी और नियोक्ता के योगदान की मौजूदा व्यवस्था को बड़े स्तर पर बरकरार रखा गया है, लेकिन PF से पैसे निकालने की शर्तों, बेरोजगारी के बाद पूरी रकम निकालने की समयसीमा, नॉमिनेशन और क्लेम सेटलमेंट जैसे मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अगर आपका भी EPFO में PF खाता है, तो इन बदलावों को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि भविष्य में PF से पैसे निकालने या क्लेम करने पर इनका सीधा असर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- SBI के नतीजों ने...