नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- सरकार ने EPFO की वेज सीलिंग लिमिट 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये महीना कर दिया है। वेज सीलिंग वो अधिकतम सैलरी जिस पर PF कटता है। सरकार के इस फैसल से जहां टेक होम सैलरी कम होगी वहीं, अब करीब 51 लाख और कर्मचारी EPF, पेंशन (EPS) और बीमा (EDLI) जैसी सोशल सिक्योरिटी के दायरे में आ जाएंगे।सैलरी पर कैसे और कितना पड़ेगा असर? PF में हर महीने कर्मचारी और कंपनी, दोनों मिलकर 12% का योगदान देते हैं। पहले यह 15,000 रुपये पर 12% यानी 1,800 रुपये हुआ करता था। अब 25,000 रुपये पर 12% यानी 3,000 रुपये हो जाएगा। यह भी पढ़ें- EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, Rs.15,000 से बढ़कर Rs.25,000 हुई वेतन सीमा इसका मतलब यह है कि इम्प्लाॉयी और इम्प्लॉयर दोनों तरफ से 1,200 रुपये महीना ज्यादा कटेगा। यह रकम आपकी सैलरी से कटकर सीधे आपके PF खाते में...