EPFO का सॉफ्टवेयर हुआ अपडेट फिर भी क्यों नहीं देख पा रहे पासबुक? कब शुरू होंगी सेवाएं?
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट का अपडेट किए जाने का काम पूरा हो गया है। ईपीएफओ की तरफ से कहा गया है कि करीब 10 दिन की प्रक्रिया के बाद डेटाबेस इंटीग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड सफलतापूर्वक पूरा किया। अब अगले दो सप्ताह तक क्लेम और अन्य सेवा अनुरोधों का निपटारा चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। हालांकि वेबसाइट अपडेट होने के बाद अभी तक कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं जिनके दूर होने में अभी थोड़ा समय लगेगा।ईपीएफओ ने सभी से सहयोग करने की अपील की सॉफ्टवेयर अपडेट प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दावों की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जांच और सत्यापन किया जाएगा। इस वजह से सदस्यों और नियोक्ताओं को कुछ सेवाओं और क्लेम के निपटारे में सामान्य से थोड़ा अधिक समय लग सकता है। ईपीएफओ ने सभी से सहयोग करने की अपील की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.