नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO का नया प्लान अगर लागू हुआ तो 6.3 लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचाएगा। इसके तहत रिटायरमेंट के बाद EPF का पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय अब हर महीने किस्तों में लेने का विकल्प मिल सकता है। इसके तहत कर्मचारी अपनी जरूरत के मुताबिक हर महीने, तीन महीने या साल में एक बार पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। खाते में बची रकम पर पहले की तरह ब्याज भी मिलता रहेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में चर्चा के लिए रख सकता है। इसके लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) तैयार करने पर विचार किया जा रहा है।तीन तरह से पैसा निकालने का मिल सकता है विकल्प नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के समय अपनी पूरी पीएफ रकम निकाल...