नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- EPFO Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पेंशनर्स के लिए एक अहम खबर है। कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत मिलने वाली कम से कम मंथली पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव पर 19 नवंबर 2026 को होने वाली EPFO बोर्ड की बैठक में चर्चा हो सकती है। फिलहाल न्यूनतम पेंशन यानी कमसे कम Rs.1,000 प्रति माह है, जबकि पेंशनर्स संगठन इसे बढ़ाकर Rs.7,500 करने और महंगाई भत्ता (DA) देने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। हालांकि, पेंशन बढ़ाने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।19 नवंबर को दिल्ली नहीं, गुजरात में होगी EPFO बोर्ड की बैठक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक 19 नवंबर को दिल्ली के बजाय गुजरात के गिर में होने की संभावना है। बैठक का एजेंडा अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, लेकिन न्यून...