नई दिल्ली, अगस्त 3 -- देश के करोड़ों निजी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार जल्द ही EPF और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों की वेतन सीमा (Wage Ceiling) को Rs.15,000 से बढ़ाकर Rs.25,000 प्रति माह कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यय विभाग (Department of Expenditure) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। अगर कैबिनेट भी इसे हरी झंडी दे देती है, तो लाखों नए कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से EPF और EPS का लाभ मिलेगा। हालांकि, यह बदलाव तुरंत लागू नहीं होगा। यह भी पढ़ें- 10% सस्ते में LIC के शेयर खरीदने का मौका, सरकार बेच रही है अपना 6.5% तक हिस्सा यह भी पढ़ें- 100 रुपये से कम का शेयर, इसी हफ्ते खुल रहा...