नई दिल्ली, जुलाई 26 -- अगर आपके EPF (Employees' Provident Fund) खाते में अभी तक FY 2025-26 का 8.25% ब्याज दिखाई नहीं दिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 15 जुलाई 2026 से ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है, लेकिन यह प्रक्रिया सभी खातों में एक साथ नहीं होती। करोड़ों खातों में ब्याज चरणबद्ध तरीके से अपडेट किया जाता है, इसलिए कुछ लोगों के खाते में ब्याज पहले दिखाई देता है, जबकि कुछ को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज का पैसा, बैलेंस चेक करें का यह है 4 तरीका यह भी पढ़ें- EPFO ने दी चेतावनी! PF का पैसा निकाल म्यूचुअल फंड में लगाना पड़ सकता है भारी EPFO के मुताबिक, जैसे ही ब्याज आपके खाते में जमा होता है, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाता है। इसके अलावा आप EPFO की वेब...