नवादा, सितम्बर 14 -- आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) पटना की टीम ने एक हाईप्रोफाइल मामले में नवादा के जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया। कन्हैया लाल पर आपराधिक षडयंत्र कर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। मामला गोपालगंज डीटीओ ऑफिस से 2021 से जुड़ा बताया जाता है। कन्हैया लाल उस वक्त गोपालगंज डीटीओ ऑफिस में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह पटना के बेऊर थाने के सिपाराडीह के रामाकांत प्रसाद के पुत्र हैं। जानकारी के मुताबिक कन्हैया लाल पर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी के ड्राइवर राधेश्याम सिंह की चोरी गयी स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन फर्जी तरीके से दूसरे के नाम पर ट्रांसफर करने के आरोप है। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर आर्थिक अपराध इकाई, पटना में 20 नवम्बर 2025 को कांड संख्या-42/25 दर्ज किया गया।...