पटना, अप्रैल 29 -- Ramdhani Yadav Killed: भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण भूषण की मंगलवार को दफ्तर में घुसकर हत्या करने वाले माफिया रामधनी यादव को पुलिस ने बुधवार की सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधनी यादव दो हथियारबंद अपराधियों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष राज कुमार गुड्डू को मारने गया था, लेकिन हमलावरों से निहत्थे ही भिड़ गए ईओ कृष्ण भूषण अपराधियों की गोली के शिकार बन गए थे। राज कुमार भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज पटना में चल रहा है। रामधनी यादव सुल्तानगंज घाट का माफिया था और गंगा घाट पर अवैध तरीके से दुकानदारों से वसूली, रेत ढुलाई से कमाई करता था। रामधनी यादव ने अवैध कमाई से अकूत संपत्ति जुटाई थी और दौलत की ताकत से कई नेताओं तक पहुंच रखता था। रामधनी की पत्नी न...