नई दिल्ली, फरवरी 18 -- मनोरंजन जगत में मंगलवार को काफी हलचल मची रही। इसके अलावा काफी शॉकिंग खबरें भी आई हैं। मंगलवार को कई सेलेब्स के लिए अच्छा दिन भी नहीं रहा है। एक तरफ सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन भी हो गया। बताते हैं आपको अब मंगलवार की 5 बड़ी खबरों के बारे में।सलीम खान अस्पताल में भर्ती सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में ऐडमिट हैं। फैमिली डॉक्टर, डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। आपातकालीन उपचार शुरू करने के बाद, मिस्टर खान को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। पूरा खान परिवार और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर के पिता का दिल्ली में निधन हो...