नई दिल्ली, फरवरी 19 -- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बुधवार को काफी कुछ हुआ। सलीम खान को लेकर जहां डॉक्टर ने बताया कि उन्हें वेन्टिलेटर पर रखा गया था। वहीं अनुराग कश्यप ने बताया कि कैसे उन्हें हार्ट अटैक आ गया था वो भी एक प्रोजेक्ट की वजह से। आगे आपको मनोरंजन की बुधवार की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। राजपाल यादव जेल में चाहते हैं स्मोकिंग रूम राजपाल यादव फिलहाल चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर हैं। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने अब कहा कि जेल परिसर में एक स्मोकिंग रूम शुरू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेल को सुधार गृह के रूप में देखा जाना चाहिए जहां कैदियों को बदलाव के लिए मौके दिए जाएं। लेकिन जो लोग सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं उनके लिए कानून सबसे ऊपर रहेगा। राजपाल ने बताया कि उनके घर में शादी है इसलिए वो अगले एकाध दिनों तक मीडिया में...