नई दिल्ली, फरवरी 4 -- Top High-Demand B.Tech Courses in 2026: बदलती तकनीक के इस दौर में इंजीनियरिंग की पुरानी ब्रांच के साथ-साथ नए जमाने के 'स्पेशलाइज्ड' कोर्सेज की मांग तेजी से बढ़ी है। 2026 के जॉब मार्केट और इंडस्ट्री ट्रेंड्स को देखते हुए एक्सपर्ट ने कुछ ऐसे बी.टेक कोर्सेज की पहचान की है, जिनमें न केवल करियर के शानदार अवसर हैं, बल्कि शुरुआती सैलरी भी अन्य क्षेत्रों के मुकाबले काफी अधिक है। आने वाले वर्षों में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और सस्टेनेबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में लाखों प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी।1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) यह वर्तमान में इंजीनियरिंग की सबसे पॉपुलर और तेजी से बढ़ती ब्रांच है। अनुमान है कि 2026 तक अकेले भारत में लगभग 10 लाख एआई प्रोफेशनल्स की आवश्यकता होगी। करियर विकल्प: एआई इंजीन...