नई दिल्ली, जुलाई 3 -- England Women vs South Africa Women Highlights- इंग्लैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 2 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया। इस नॉकआउट मैच में मेजबान टीम ने 40 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं चोकर्स साउथ अफ्रीका का एक बार फिर दिल टूटा है। अफ्रीकी टीम पिछले दो एडिशन में फाइनल तक पहुंची थी, मगर इस बार उनका सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया है। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की कमाल की पारी साउथ अफ्रीका की हार की सबसे बड़ी वजह बनी।23/3 था इंग्लैंड का स्कोर टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान इंग्लैंड के लिए दूसरे सेमीफाइनल का आगाज अच्छा नहीं रहा था। रेड...