नई दिल्ली, फरवरी 24 -- ENG vs PAK LIVE Score: आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां सुपर-8 मैच खेला जाएगा। ग्रुप-2 का हिस्सा दोनों टीमों की शाम सात बजे से पाल्लेकल स्टेडियम में टक्कर होगी। इंग्लैंड फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसने सुपर-8 चरण के पहले मैच में श्रीलंका को 51 रनों से धूल चटाई थी। हैरी ब्रूक की अगुनाई वाली इंग्लैंड टीम मंगलवार को पाकिस्तान को हराकर अपनी स्थिति बेहतर करने की फिराक में होगी। पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे वरना उसके लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। ENG vs PAK LIVE Score: पाल्लेकल में धीमे गेंदबाजों की मददगार पिच पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें जब आमने-सामने होंगी तो...