EMI ना चुकाने पर फाइनेंसर ने वापस ली गाड़ी, बदला लेने दो भाइयों ने वाहन के साथ दो को जिंदा जलाया
अमरेली, नवम्बर 3 -- गुजरात के अमेरली जिले से बदला लेने का एक खौफनाक मामला सामने आया है, यहां पर दो भाइयों ने रात के अंधेरे में एक MUV (मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल) को आग लगा दी, जिससे कि उसके अंदर सो रहे दो युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। लिलिया तालुका के गुंडरन गांव के बाहरी इलाके में हुई इस वारदात में मारे गए दो लोगों में 16 साल का एक लड़का भी शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना वाहन की किस्त का पैसा नहीं चुकाने के बाद पैसों के लेन-देन से जुड़े विवाद को लेकर हुई। शिकायतकर्ता फाइनेंसर ने 10 दिन पहले ही आरोपियों से यह वाहन वापस लिया था। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उप अधीक्षक विस्मय मानसेता ने कहा, आधी रात के आसपास दोनों आरोपियों विनोद डोडियार और उसके भाई राजू ने कथित तौर पर गाड़ी पर ईंधन छिड़ककर उसमें आग लगा दी। यह विवाद गाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.