नई दिल्ली, जुलाई 24 -- दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का डिवेलपमेंट जिस तेजी से हो रहा है, उसने अब एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आने वाले समय में इंसान AI को कंट्रोल कर पाएगा? Tesla और SpaceX के CEO Elon Musk ने AI को लेकर एक बार फिर गंभीर चेतावनी दी है। उनका मानना है कि अगले करीब पांच साल में AI की इंटेलिजेंस पूरी मानव जाति की कंबाइन्ड इंटेलिजेंस से भी आगे निकल सकती है। मस्क ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर AI इंसानों से कहीं ज्यादा बुद्धिमान हो गया, तो अगले 10 वर्षों में उसे कंट्रोल करना बेहद मुश्किल हो सकता है। हालांकि, मस्क AI के भविष्य को केवल खतरे के तौर पर नहीं देखते। उनका मानना है कि अगर AI का विकास सही दिशा में हुआ, तो यह मानव इतिहास में समृद्धि और विकास का दौर ला सकता है। AI के कारण प्रोडक्टिविटी बढ़ सकती है, कई मुश्...