नई दिल्ली, मई 2 -- मई के महीने में पड़ने वाली एकादशी को लेकर लोगों में कन्फ्यूनज बना हुआ है। तारीख की कन्फ्यूजन हर महीने होती है। बता दें कि एकादशी साल में 24 बार होती है। हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इसका व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में एकादशी के व्रत का खास महत्व माना जाता है। इस बार मई के महीने में ज्येष्ठ माह और अधिकमास का संयोग बन रहा है। इस महीने में जल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस महीने की एकादशी तिथि पर अगर इसका दान कर कर दिया जाए तो हर पाप से मुक्ति मिल जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मई में एकादशी कब-कब पड़ रही है? एकादशी पर विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने और व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है। बता दें कि मई में पड़ने वाली एक...