नई दिल्ली, मार्च 18 -- ईद-उल-फितर का इस्लाम धर्म के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह त्योहार खुशी, प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और अमन-शांति का संदेश देता है। ईद पर सभी एक-दूसरे को मुबारकबाद देते है और ईद मुबारक का स्टेटस लगाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद का त्योहार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है, जिसे ईद उल-फितर यानी मीठी ईद कहते हैं। भारत में कहा गया है कि इस साल 19 मार्च को ईद का चांद देखा जाएगा। अगर उस दिन चांद दिखा तो 20 मार्च को, नहीं तो 21 मार्च को ईद-उल-फित्र मनाई जाएगी। इसका ऐलान 19 मार्च की शाम साढ़े सात बजे कर दिया जाएगा। अगर आप अपनों को खास अंदाज में ईद की मुबारकबाद करना चाहते हैं, तो नीचे कुछ संदेश दिए जा रहे हैं। इन्हें आप अपनों के संग शेयर कर सकते हैं।हर दुआ आपकी कबूल हो...