नई दिल्ली, मई 10 -- भाजपा द्वारा बंगाल चुनाव जीतने के बाद 'पंजाब एक्शन', राज्य में जगह-जगह हो रहे ब्लास्ट, आप नेताओं के ठिकानों पर छापे, संजीव अरोड़ा की हिरासत... इस तरह के सवालों पर आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने रिएक्शन देते हुए कहा- "दिल्ली में बैठे औरंगजेबों की हमेशा से प्रॉब्लम रही है कि पंजाब तरक्की क्यों कर रहा है। जब-जब दिल्ली में औरंगजेब बैठा है, उसको पंजाब की तरक्की से प्रॉब्लम हुई है।"सिसोदिया बोले- पंजाब, रंगला पंजाब बन रहा है आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स हेंडल से शेयर किए गए वीडियो में मनीष सिसोदिया नाम लिए बगैर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पर हमलावर होते दिखाई दिए। मनीष सिसोदिया ने पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज की सराहना करते हुए कहा- पंजाब, रंगला पंजाब बन रहा है। पंजाब के स्कूल, हॉस्पिटल, महिलाओं...