ED की जाल में फंसने लगे रिशुश्री से जुड़े IAS अफसर, धर्मेंद्र के बाद संतोष मल्ल से पूछताछ शुरू
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- बिहार में सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार मामले रिशुश्री से जुड़े आईएएस अधिकारियों पर ईडी का ऐक्शन शुरू हो गया है। इस मामले में चल रही पूछताछ में आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा और धर्मेंद्र कुमार के बाद गुरुवार को आईएएस संतोष कुमार मल्ल से पूछताछ शुरू हो गयी है। इस पूछताछ के लिए आईएएस संतोष मल्ल सुबह करीब 11.30 बजे पटना के बैंक रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। मल्ल पर नगर विकास एवं आवास विभाग में सचिव रहने के दौरान रिशुश्री से वाट्सअप पर आपत्तिजनक चैटिंग के आरोप लगे थे। ईडी अधिकारियों ने इस संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी सरकारी टेंडरों में कमीशनखोरी के मामलों की जांच कर रही है। रिशुश्री प्रकरण में सीनियर आईएएस आनंद किशोर से भी ईडी पूछताछ कर टेंडर घोटाला में अधिकारियों की भूमिका की परताल करेगी। इससे पहले बुधवार को टेंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.