नई दिल्ली, मई 10 -- आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी का विरोध करते हुए रविवार को पूरे राज्य में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आप ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना होने से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।क्या है मामला? दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को 100 करोड़ रुपये की कथित जीएसटी धोखाधड़ी और इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के बाद संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। अरोड़ा पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री हैं। ईडी ने उनके सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा और धन शोध...