नई दिल्ली, जुलाई 11 -- इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों को हो रहे नुकसान के तमाम दावों और केंद्र सरकार के लगातार इससे इनकार के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को शहर में एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर पहुंचे, जहां उन्होंने वाहनों की खराबी से जुड़ी जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद वाहन मालिकों से E20-ब्लेंडेड पेट्रोल के इस्तेमाल के अनुभव के बारे में पूछा। उन्होंने दावा किया कि कई ग्राहकों ने उनसे माइलेज कम होने और गाड़ी की परफॉर्मेंस खराब होने की शिकायत की। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, 'आज मैंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर जमीनी हकीकत जानी। सरकार सफेद झूठ बोल रही है। E20 के कारण गाड़ियों में सच मे...