नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- पेट्रोल में तय सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाए जाने के कर्नाटक सरकार के सनसनीखेज खुलासे के बाद देश में सियासत और केंद्र-विपक्ष का टकराव चरम पर पहुंच गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे "E20 बना 420 - जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी" करार दिया है। दूसरी ओर, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) और तीनों प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों- IOCL, BPCL और HPCL ने राहुल गांधी और कर्नाटक सरकार के इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए सैंपल लेने और टेस्ट करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।'क्या भरा जा रहा है देश की टंकी में?' राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ह...