नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- 1 अप्रैल 2026 से देशभर में पूरी तरह से E20 यानी 20 पर्सेंट इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल मिलने की शुरुआत हो गई है। अब सरकार E20 से आगे बढ़ कर E85 लाने के बारे में सोच रही है। ईटी ऑटो की रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती जियोपॉलिटिकल टेंशन और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सरकार E85 के रोलआउट पर विचार कर रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव के कारण फ्यूल इंपोर्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी को देखते हुए इंपोर्टेड फ्यूल पर भारत की निर्भरता को कम करने की स्ट्रैटिजी पर सरकार तेजी से काम करती नजर आ रही है।ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार ईटी ऑटो की रिपोर्ट की मानें, तो एक सीनियर गवर्नमेंट ऑफिशियल ने बताया कि E85 फ्यूल की अनुमति देने वाला ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार है। इसे जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। अधिकारी ने...