नई दिल्ली, जुलाई 30 -- देश के अंदर E20 फ्यूल को लेकर बहस का दौर जारी है। इसे लेकर सरकार, कंज्यूमर और एक्सपर्ट के अलग-अलग तर्क भी सामने आ रहे हैं। खासकर गाड़ी का माइलेज और इंजन से जुड़ी खराबी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। सरकार का यही कहना है कि E20 से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं होता है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंजन खराब होने की चिंताओं को बार-बार खारिज किया है। हालांकि, अब गडकरी ने माना है कि E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने पर कुछ पुरानी गाड़ियों के कुछ पार्ट्स बदलने पड़ सकते हैं। गडकरी के अनुसार, 1 अप्रैल 2005 से पेश की गई और 2016 से पहले बनी कुछ BS-III गाड़ियों में रबर के पार्ट्स और गास्केट बदलने की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि रेगुलर सर्विसिंग के दौरान इन पार्ट्स को बदला जा सकता है। सरकार के E20 के ...