नई दिल्ली, अगस्त 27 -- E20 पेट्रोल को लेकर जब लोगों में इतना गुस्सा है तो केंद्र सरकार भी अब इस बात पर विचार कर रही है कि क्या XP95, Speed और Power95 जैसे ब्रांडेड फ्यूल को E10 फॉर्मूलेशन में बेचा जा सकता है। इससे अलग से E10 स्टोरेज और डिस्पेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि बहुत सारे लोग स्टैंडर्ड E20 फ्यूल से परेशान होकर हाई-ऑक्टेन वाले पेट्रोल की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। बता दें E20 पेट्रोल में एथेनॉल 20 और E10 में 10 प्रतिशत होता है। भारत में एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम 2001 में पायलट के तौर पर शुरू हुआ था; E5 2006 में लाया गया, और हालांकि 2013-14 में ब्लेंडिंग महज 1.53% थी, तब से इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल Rs.167.35 लीटर तो E10 का रेट कितना होगा? हमारे सहयोगी मिंट को सूत्रों से पत...