नई दिल्ली, जुलाई 9 -- देशभर में पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा (E20 ब्लेंड) बढ़ाए जाने के बाद से वाहनों की परफॉर्मेंस को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों का इंजन खराब हो रहा है और माइलेज घट रहा है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन तमाम आशंकाओं पर स्थिति साफ की है। गडकरी ने स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल से वाहनों के माइलेज पर थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है, लेकिन इससे गाड़ी के इंजन को कोई नुकसान नहीं होगा।क्या है E20 पेट्रोल और क्यों घटेगा माइलेज? इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने बताया कि एथेनॉल की कैलोरिफिक वैल्यू यानी ऊर्जा की मात्रा पेट्रोल की तुलना में कम होती है। इसलिए, पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ने पर औसत माइलेज में मामूली गिरावट आ सकती है। ह...