नई दिल्ली, अगस्त 4 -- E20 पेट्रोल की क्वॉलिटी और उसमें संभावित मिलावट को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उठ रहे सवालों के बीच मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम और नैचुरल गैस ने अब ऑफिशियल क्लेरिफिकेशन दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि देशभर में एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की क्वॉलिटी पर लगातार नजर रखी जा रही है और पूरी सप्लाई चेन में कई लेवल पर जांच की जाती है। मंत्रालय के मुताबिक सभी Oil Marketing Companies (OMCs) रेग्युलरली फ्यूल क्वॉलिटी को चेक करती हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की मिलावट या कंटैमिनेशन को रोकने के लिए अलग से भी जांच शुरू की गई है।87 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर लगातार जांच मंत्रालय के अनुसार देशभर के 87 हजार से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स पर दिन में 8 से 12 बार वॉटर इनग्रेस टेस्टिंग की जा रही है। इसके अलावा 2 हजार से ज्यादा फ्यूल ...