नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- E20 Petrol Controversy: पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा एथेनॉल मिलाने के आरोपों ने देश में E20 ईंधन को लेकर बहस फिर तेज कर दी है। दरअसल भारत में पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिलाने की योजना को ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और प्रदूषण कम करने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जाता है। देश ने पिछले साल ही पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल कर लिया था। इसके बाद E20 पेट्रोल देशभर में सामान्य रूप से उपलब्ध ईंधन बन गया। लेकिन अब कर्नाटक के आरोपों ने इस पूरी व्यवस्था की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्नाटक सरकार का दावा है कि राज्य के कई पेट्रोल पंपों से लिए गए नमूनों में एथेनॉल की मात्रा 20 फीसदी से अधिक मिली है। कुछ नमूनों में तो यह 30 फीसदी से भी ज्यादा बताई गई है। हालांकि,...