E20 के बाद अब E25 पेट्रोल लाने की तैयारी कर रही सरकार, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार; जानिए प्लानिंग
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- देश में बढ़ते पॉल्यूशन को कम करने और कच्चे तेल के आयात को घटाने के लिए सरकार अब E25 पेट्रोल लाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि E25 पेट्रोल का मतलब है कि इसमें 75 पर्सेंट पेट्रोल और 25 पर्सेंट इथेनॉल मिलाया जाएगा। हालांकि, इस नए ईंधन को लेकर लोगों के मन में माइलेज और इंजन की परफॉर्मेंस को लेकर कई तरह की चिंताएं बनी हुई हैं। मनीकंट्रोल में छपी एक खबर के अनुसार, केंद्र सरकार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ मिलकर इसपर गहराई से चर्चा कर रही है। सरकार मौजूदा E20 पेट्रोल का आकलन करने के बाद ही इस दिशा में अगला कदम बढ़ाएगी।सरकारी हरी झंडी का इंतजार देश की सरकारी तेल रिफाइनर कंपनियों ने E25 पेट्रोल की सप्लाई के लिए अपना पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है। वे तकनीकी रूप से इस नए ईंधन को मार्केट में उतारने के लिए पूरी तरह सक्षम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.