नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) 2026 के चुनाव 18 सितंबर को होने हैं। इससे पहले आज बुधवार को यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प देखने को मिली। कैंपस के अंदर पर्चे उड़ाए गए और नारेबाजी भी की गई।इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मारपीट के बीच एबीवीपी के कार्यकर्ता का सिर भी फूट गया। मारपीट और नारेबाजी का यह मामला मोतीलाल नेहरू कॉलेज सांध्य से सामने आया है। डीयू के मोतीलाल इवनिंग कॉलेज में डूसू चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों ने एक शिक्षक के साथ मारपीट की है। इसके विरोध में यहां शिक्षक धरना पर बैठे हैं। डीयू लॉ फैकल्टी के बार एबीवीपी के कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। इससे उनका सिर फूट गया। एक तरफ कैंपस में प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। इसी बीच जमीन पर पर्चे-पोस्टर बड़ी मात्रा में पड़े दि...