नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने रविवार को एकबार फिर डूसू चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। सौरव दास निर्दलीय वाइस प्रेजिडेंट पोस्ट पर जीते दीपांशु शौकीन की जमकर तारीफ की है। सौरव ने कहा है कि जेन-जी ने एक निर्दलीय उम्मीदवार के लिए इतिहास रच दिया है। सौरव ने एक तरह से इसे जेन-जी की जीत करार दिया है। सौरव दास ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा 'डूसू चुनाव से यह एक असली जेन-जी कहानी सामने आई है। यह समय के बदलाव का एक बड़ा संकेत है। सालों की कड़ी मेहनत के बाद एक उम्मीदवार ने सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर डूसू चुनाव में इतिहास रच दिया। जेन-जी ने एक निर्दलीय उम्मीदवार के लिए इतिहास रच दिया है। हालांकि हो सकता है कि इसके बहुत गहरे मायने न हो, मगर फिर भी सरकार में शामिल लोगों को इस बदलाव और संकेत को ज...