नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Happy Dussehra Wishes In Hindi: देशभर में आज विजयादशमी यानी कि दशहरा मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में इसे भगवान राम की विजय के रूप में मनाते हैं। इसे शक्ति पूजा का पर्व भी कहा जाता है क्योंकि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। दशहरे पर रावण के साथ-साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले को जलाया जाता है। सदियों से मनाए जाने वाले इस पर्व को हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही मनाया जाता है। इस खास दिन को आप और भी खास बना सकते हैं अपने खास संगे-संबंधियों और दोस्तों को बधाइयां देकर। आपके लिए नीचे कुछ ऐसे मैसेज हैं जो आप भेजकर लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 1. दशहरा का दिन आया, बुराई के पुतले को जलाया। दिल में तुम्हारे लिए एक ही दुआ, ...