नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन रावण दहन किया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। हालांकि दशमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे से ही शुरू हो जाएगी और 2 अक्टूबर को शाम 7 बजे तक रहेगी। इसलिए उदया तिथि में दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।दशहरे पर शस्त्र पूजन क्यों और मुहूर्त कुछ जगह इस दिन शस्त्रों का पूजन किया जाता है। पूजन का मुहूर्त दोपहर 1:21 बजे से 3:44 बजे तक रहेगा। इस समय शस्त्रों को साफ करके इनका पूजन किया जा सकता है। आपको बता दें कि भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले शस्त्र पूजन किया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। दशहरा के दिन शस्त्र पूजन का खास महत्व है। शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 2:09 बजे से 2:5...