Dusra Bada Mangal: आज है ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल, बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी ने भीम का अभिमान किया था नष्ट
नई दिल्ली, मई 12 -- ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को 'बड़ा' मंगल या 'बुढ़वा' मंगल कहा जाता है। इसके इस नाम के पीछे दो पौराणिक कथाओं का जिक्र मिलता है। एक कथा के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही भगवान राम वन में सीता को खोजते हुए पहली बार हनुमान से मिले थे। इस कारण इस महीने के सभी मंगलवार को 'बड़ा' मंगल के नाम से जाना जाता है। वहीं दूसरी कथा के अनुसार महाभारत काल में ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप धारण कर भीम के बल के अभिमान को नष्ट किया था। कालांतर में इसे 'बुढ़वा' मंगल भी कहा जाने लगा। इस दिन हनुमान के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पवन पुत्र को चोला चढ़ाने से हर प्रकार की बाधा दूर होती है। यह पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मध्य क्षेत्रों में धूमध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.