नई दिल्ली, मार्च 25 -- Durga Ashtami 2026: चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों ही महत्वपूर्ण तिथियां मानी जाती है। बात करें दुर्गा अष्टमी की तो इसे महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें अवतार महागौरी के स्वरूप की आराधना की जाती है। मान्यता है कि महाअष्टमी पर मां दुर्गा की सच्चे भाव और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में फैली हुई नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है। महाअष्टमी पर ही कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं। इस दौरान छोटी-छोटी कन्याओं को दुर्गा मां के स्वरूप में पूजकर भोजन करवाया जाता है। इस खास दिन पर मां दुर्गा को भोग लगाकर और मंत्रों के साथ पूजा करने से मां दुर्गा सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। हा...