दुमका, अगस्त 23 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड के 86 मध्य विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) का ऑडिट शनिवार से बीआरसी में शुरू हुआ। पहले दिन कई विद्यालयों से आवश्यक दस्तावेज और आंकड़े उपलब्ध नहीं होने के कारण ऑडिट की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। ऑडिट टीम ने विद्यालयों से एमडीएम मद में खर्च की गई राशि से संबंधित वाउचर, कैशबुक, पासबुक सहित अन्य जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ ने समाजसेवी घनश्याम चौधरी को किया सम्मानितऑडिट प्रक्रिया की स्थिति ऑडिट टीम के अमित कुमार और राजदीप कुमार ने बताया कि अधिकांश विद्यालयों के निर्धारित प्रपत्र अधूरे हैं। पहले विद्यालयों से प्रपत्रों को पूरा कराया जा रहा है। इसके बाद उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर ऑडिट की प्रक्रिया प...