Dumka News: 65 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
दुमका, नवम्बर 3 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के आयुष ग्राम कठलिया में जिला आयुष समिति दुमका के सौजन्य से राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय कठलिया की ओर से आयुष ग्राम चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 65 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उपचार के लिए निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर आयुष चिकित्सक डॉ. शिवनाथ कुमार ने शिविर में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यकतानुसार उन्हें परामर्श दिया। रोगियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों और स्वास्थ्य संबंधी एहतियात के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों को नियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.