दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: मसलिया/दलही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय गोलबंधा में शनिवार को पंचायत की मुखिया मीनू मरांडी की उपस्थिति में अष्टम वर्ग में अध्यरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर कुल 56 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुखिया मीनू मरांडी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि पूर्व में छात्र-छात्राएं घर से दूर विद्यालय होने के कारण बीच में पढ़ाई छोड़ देती थी। सरकार ने छात्र-छात्राओं की असुविधा को देखते हुए दूर दराज से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए साइकिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने साइकिल पाकर काफी खुशी का इजहार किया है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पदमा: स्कूली बच्चों के बीच हुआ साइकिल का वितरण इस ...