दुमका, अगस्त 9 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी के स्थानीय बीआरसी भवन में शनिवार को समावेशी शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को उनकी दिव्यांगता की प्रकृति और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में कुल 52 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर उन्हें आवश्यकतानुसार उपकरण वितरित किए गए। इनमें लेग बेल्ट, सीपी व्हीलचेयर, रोलेटर, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, टीएलएम किट और श्रवण यंत्र सहित अन्य उपयोगी उपकरण शामिल थे। कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह आईईडी प्रभारी कुमारी डोली, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एश्वर मुर्मू, रिसोर्स शि...