Dumka News: 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार
दुमका, जुलाई 14 -- Dumka News: हंसडीहा। हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा पहाड़ के समीप अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दुमका पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पगवारा पहाड़ के समीप कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जैसे ही पगवारा पहाड़ के पास पहुंची, झाड़ियों के समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.