दुमका, जुलाई 16 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। मानसिक रूप से बिमार एक युवक ने बुधवार को 33 हजार वोल्ट के बिजली खंभे पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को स्थनीय एक दुमकानदार के प्रयास से बचा लिया गया है। मामला गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरचुआं पेट्रोल पंप के समीप की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरचुआं पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक नाश्ता दुकान के पास 33 हजार वोल्ट के बिजली खंभे पर आचानक एक युवक चढ़ने लगा। जब दुकानदार की नजर पड़ी तो उसे उतरने को कहा गया, पर युवक यह कहकर कि आज बिजली के तार को पकड़कर अपनी जान दे देंगें। काफी प्रयास के बाद भी जब युवक नीचे नहीं उतरा व काफी उंचाई तक चला गया तो दुकानदार व स्थानीय लोगों ने इसकी तुरंत सूचना बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मी निमाय मंडल एवं ...