Dumka News: 223 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कुल 223 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभा रानी प्रसाद के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड, हीमोग्लोबिन (एचबी), रक्तचाप, ब्लड शुगर और यूरिन समेत आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराने, पौष्टिक आहार लेने तथा चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की जानकारी भी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.