दुमका, अक्टूबर 2 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव में 20 पोल से बिजली का तार चोरी होने के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चोरी की घटना 27 सितंबर की देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने करीब एक किलोमीटर लंबा एलटी एक्सएलपीई एबी केबल (50 वर्ग एमएम) काटकर चोरी कर लिया। घटना बिहार -झारखंड बोर्डर स्थित सलजोरा बंदरी पंचायत के कारूडीह गांव में हुई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने अगले दिन सुबह इसकी जानकारी स्थानीय बिजली मिस्त्री को दी। सूचना मिलने पर विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बिजली तार चोरी होने की पुष्टि हुई। बताया गया कि तार चोरी होने से गांव की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बासुकीनाथ की ओर से सरैयाहाट थाना में दिए गए आवेदन ...