Dumka News: 19 साल से बह रहा हजारों लीटर पानी, विभाग बेखबर
दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: एक तरफ सरकार जल संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मसलिया प्रखंड के बड़ा डुमरिया पंचायत के गाड़ापाथर गांव में जल की भारी बर्बादी का जीता-जागता उदाहरण देखने को मिल रहा है। पीएचडी विभाग की ओर से मंदिरों के समीप किए गए तीन बोरिंग से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी स्वतः निकलकर बर्बाद हो रहा है, लेकिन 19 साल बीत जाने के बाद भी विभाग ने इस पर कोई पहल नहीं की। ग्रामीणों के अनुसार विभाग ने वर्ष 2007 में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बाबा दुबे मंदिर के समीप बोरिंग कराया था। उस समय से ही बोरिंग से पानी स्वतः निकल रहा है और यह सिलसिला बीते 19 वर्षों से लगातार जारी है। इसके बाद वर्ष 2010 में काली मंदिर के समीप चापानल हेतु बोरिंग कराया गया, लेकिन अत्यधिक जलस्तर होने के कारण पानी अपने आप निकल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.