Dumka News: 135 प्रपत्र-7 भरवाने और बीएलओ पर हस्ताक्षर का दबाव बनाने का आरोप
दुमका, सितम्बर 26 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधानसभा प्रभारी महेश राम चंद्रवंशी ने शुक्रवार को बाबूडीह गांव में प्रेस वार्ता कर बूथ संख्या 319 से जुड़े मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल से जुड़े बीएलए-2 द्वारा कथित रूप से करीब 135 प्रपत्र-7 भरवाकर बीएलओ सुल्ताना खातून पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। महेश राम चंद्रवंशी के अनुसार, जब बीएलओ सुल्ताना खातून से प्रपत्र-7 पर हस्ताक्षर करने को कहा गया तो उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रपत्र-7 मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित है, इसलिए बिना उचित प्रक्रिया के वह इस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगी।
विशेष विवरण आरोप है कि इसके बाद एक मोबाइल नंबर के माध्यम से भी बीएलओ से संपर्क कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.