दुमका, अगस्त 11 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लगातार जांच एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने बासुकीनाथ के पेड़ा गली, सब्जी बाजार चौक, शीतला मंदिर रोड स्थित पेड़ा दुकानों, होटलों सहित कुल 13 दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। टीम द्वारा पेड़ा, दही, तेल, हल्दी, सब्जी, सेव सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 38 नमूनों की ऑन द स्पॉट जांच की गई। जांच में सभी नमूने सही पाए गए। इसके साथ ही पेड़ा का एक लीगल खाद्य नमूना भी संग्रहित किया गया है, जिसे व...