दुमका, सितम्बर 27 -- Dumka News: 100 गरीब बच्चों की हिन्दुस्तान ओलंपियाड फीस भर अजय सिंह ने बढ़ाया हौसला -आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिला प्रतिभा दिखाने का अवसर दुमका, प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की मिसाल पेश करते हुए दुमका जिले के समाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने वाले 100 जरूरतमंद बच्चों की परीक्षा फीस अपने स्तर से जमा कराई है। उनकी इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता को परखने का अवसर मिलेगा। समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिभा किसी की आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती। जरूरत सिर्फ अवसर और उचित मार्गदर्शन की है। हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों को अपनी प्रतिभा को परखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है। ऐसे में आर्थिक...